फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nisha Sahni of the city became the winner in the state level school competition.

Deoria News: राज्य स्तरीय स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में शहर की निशा साहनी बनी विजेता

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nisha Sahni of the city became the winner in the state level school competition.
देवरिया। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में दो से चार नवंबर तक आयोजित माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की निशा साहनी 100 मीटर रेस में विजेता बनी हैं। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में साई के पूर्व प्रशिक्षक रहे निर्मल कुमार शाही की देखरेख में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर में कक्षा नौ की छात्रा निशा साहनी पुत्री घनश्याम साहनी व पार्वती देवी निवासी मोहरा समोगर शहर के कठिनईया में प्राइवेट रूम लेकर एथलेटिक्स में बेहतर कॅरियर बनाने की चाह में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह व शाम अभ्यास करती हैं। 100 मीटर रेस में ही वह मुख्य रुप से भाग लेती हैं। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स में पहले जिले फिर मंडल टीम में स्थान बनाया। तीन नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित स्कूली स्टेट में 100 मीटर रेस में गोरखपुर मंडल से प्रतिभाग करते हुए उन्होंने इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीत जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

निशा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वह खेल में कॅरियर बनाकर इसे सुधारने का प्रयास करने में लगी हैं। एक दिन खेल की बदौलत ही वह जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मौका मिला तो ओपेन क्राॅस कंट्री में प्रतिभाग करेंगे। उनके प्रशिक्षक निर्मल शाही ने बताया कि स्कूली स्टेट में 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल कर निशा ने देवरिया का मान सम्मान बढ़ाया है। बेहतर तैयारी की बदौलत आने वाली प्रतियोगिताओं में भी वह बेहतर करेंगी। नियमित प्रशिक्षण के दौरान उनके कमजोर व मजबूत पक्ष पर लगातार ध्यान देकर और अच्छा खिलाड़ी बनाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed