फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine players from the district will represent division

हॉकी : मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी जिले की नौ खिलाड़ी

Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nine players from the district will represent division
22 से 27 दिसंबर तक झांसी में आयोजित होगी जूनियर बालिका स्टेट हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन



देवरिया। जूनियर बालिका स्टेट हॉकी प्रतियोगिता में इस बार जिले का दमखम दिखेगा। मंडल ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की टीम में जिले की नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
खेल निदेशालय की ओर से 22 से 27 दिसंबर तक झांसी में जूनियर बालिका स्टेट हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए जिला ट्रायल 12 दिसंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ था। इसके बाद 10 सदस्यीय टीम का चयन मंडल ट्रायल के लिए हुआ। 13 दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित मंडल ट्रायल के बाद स्टेट प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय गोरखपुर मंडल टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें देवरिया की संजना, कंचन, रोशनी राजभर, मधु कन्नौजिया, विभा, पलक, निगम, कोमल, सृष्टि कुशवाहा के अलावा गोरखपुर की खुशी पटेल, तनू, निशा, आशी और कुशीनगर की कृतिका, पूजा, काजल का फाइल चयन हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेट के लिए गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों के आरक्षित वर्ग में जागृति व तमन्ना गोरखपुर, ईशानी देवरिया का चयन हुआ है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद ने बताया कि मंडल ट्रायल के बाद स्टेट के लिए गोरखपुर मंडल टीम में देवरिया की नौ लड़कियों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है। पिछले साल गोरखपुर मंडल टीम इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से हार गई थी। इस बार हमारी टीम अच्छी है और अन्य टीमों को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल की 16 सदस्यीय टीम 20 दिसंबर को टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक नेहा सिंह की देखरेख में झांसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed