{"_id":"6a7b64ac44cd5681390a9ba9","slug":"nine-athletes-won-medals-in-swimming-deoria-news-c-208-1-deo1009-189021-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तैराकी में नौ खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तैराकी में नौ खिलाड़ियों ने जीते पदक
Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सीतापुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में मंगलवार को आयोजित अंतर मंडलीय तैराकी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ओवरऑल चैंपियन बना।
इसमें देवरिया जिले के नौ खिलाड़ियों पदक जीते। इप्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ने कुल 26 स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते।
मंडल की शानदार जीत में देवरिया के खिलाड़ियों ने नौ व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और रिले में तीन स्वर्ण प्राप्त कर योगदान दिया। इसमें कंपोजिट विद्यालय कोल्हुआ, देवरिया सदर की सोनम कन्नौजिया ने बालिका वर्ग के 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई तथा 4x50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर, देसही देवरिया के लकी शर्मा ने बालक वर्ग के 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक तथा 4x50 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नरईटोला, गौरीबाजार के शुभम यादव ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल तथा 4x50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य, खेल के नोडल अधिकारी देवमुनि वर्मा, सत्यप्रकाश कुशवाहा ने बधाई दी है।