फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   night cricket tournament

Deoria News: कुशीनगर ने कसया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Mon, 19 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
night cricket tournament
सलेमपुर। भटनी नगर में चल रही आशीष गुप्त रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार की रात खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में कुशीनगर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कसया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कोटवा की टीम ने नौतन (बिहार) को हराकर फाइनल में कुशीनगर को भिड़ने को तैयार हो गई। देर रात तक चले मैच में दर्शकों ने बेहतरीन खेल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

भटनी नगर के सुदामा खेल मैदान में चल रहे इंजीनियर आशीष गुप्त डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुशीनगर और कसया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कुशीनगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 62 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसया की शुरुआत बढ़िया रही। एक समय जीत की ओर तेजी से अग्रसर कसया की टीम मध्यक्रम के बल्लेबाजों के विफलता के चलते मुकाबला हार गई। कसया की पूरी टीम 42 रनों पर विखर गई। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन पर कुशीनगर के सुजीत को मैन ऑफ दी मैच से नवाजा गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कोटवा और नौतन (बिहार) के बीच हुआ। कोटवा की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 10 ओवर में 64 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी नौतन की टीम निर्धारित ओवरों में 34 रन ही बना सकी। मुकाबले के दौरान यूपी और बिहार के बीच मैच होने से खेल प्रेमियों ने जमकर खेल का आनंद उठाया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव और चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने फीता काटकर कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान बीके श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्त, शिवशंकर मौर्य, कुंदन सिंह, आकाश गुप्त, राजीव गुप्त, टिंकू राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed