फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   news corona hospital open in deoria

दो तरह के कोरोना मरीजों को एक छत के नीचे मिलेगा इलाज

Mon, 14 Sep 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
news corona hospital open in deoria
दो तरह के कोरोना मरीजों को एक छत के नीचे मिलेगा इलाज
विज्ञापन

देवरिया। एमसीएच विंग भवन में बनाए गए कोविड-19 एल-वन और एल-टू अस्पताल का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को फीता काटकर किया। लक्षण और बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों का अब एक छत के नीचे आसानी से इलाज होगा। एल-टू में 100 बेड और एल-वन में 200 बेड की व्यवस्था की गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल कैंपस में बने एमसीएच विंग भवन में एल-वन और एल-टू अस्पताल संचालित होने से कोविड-19 मरीजों के लिए सहूलियत होगी। अस्पताल में सभी इलाज की आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देश भी दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोई कोताही न हो। उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। डीएम अमित किशोर ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से बेहतर इंतजाम के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एल-वन में बिना लक्षण वाले मरीज और एल-टू में लक्षण वाले मरीजों का इलाज होगा। इस दौरान सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ निष्ठा उपाध्याय, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, एसीएमओ डॉ. संजय चंद्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसएस राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed