{"_id":"6a382956de0c4c579603799b","slug":"newlywed-woman-found-hanging-husband-in-custody-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-185164-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पति हिरासत में
Sun, 21 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के थरूआपार में रविवार की सुबह नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी शादी 14 मई को हुई थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गोपालजी की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के हरिकुंडावल गांव निवासी मनीषा (23) की शादी 14 मई को थरूआपार निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। शनिवार की रात भोजन के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी।
विज्ञापन
सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मनीषा फंदे से लटक रही थी। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
आनन-फानन परिवार के लोगों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग दरवाजे पर पहुंच गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मनीषा के पति संतोष कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई।
इस मामले में पुलिस ने मनीषा के पिता पारस की तहरीर पर पति संतोष कुमार, सास रूगदी, ससुर ध्रुव व ननद मनीषा पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ