फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   newly allocated 146 male teachers to school

नवनियुक्त 146 पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित

Sat, 31 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
newly allocated 146 male teachers to school
नवनियुक्त 146 पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित
विज्ञापन

देवरिया। 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में तैनाती पाए नवनियुक्त 146 पुरुष शिक्षकों को शनिवार को रोस्टर के आधार पर परिषदीय स्कूलों का आवंटन किया गया। सूची चस्पा होते ही इसे देखने के लिए शिक्षकों की बेचैनी बढ़ी रही है। जिन्हें नजदीक ब्लॉकों में व साधन युक्त रास्ते पर स्कूल मिला, वह तो खुुश नजर आए, लेकिन जिन्हें सुदूर ब्लॉकों में मिला, वह हताश दिखे और कैसे वहां जाएंगे, इसका प्लान बनाते दिखे।
बीएसए कार्यालय में शनिवार को पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटन की सूची का प्रकाशन किया गया। परिसर के बाहरी हिस्से पर जैसे ही सूची चस्पा की गई, किसे कौन सी जगह मिली, इसे देखने के लिए होड़ सी लगी रही। अधिकांश शिक्षकों को बनकटा, गौरीबाजार, पथरदेवा, देसही देवरिया, भलुअनी ब्लॉक के स्कूल आवंटित हुए।
विज्ञापन

स्कूल आवंटन की जानकारी कई शिक्षकों ने फोन से अपने घरवालों को दी और कैसे वहां पहुंचेंगे, प्रतिदिन आ जा सकेंगे या वहां रहने की मजबूरी होगी, स्कूल कैसे जाएंगे, साथ आए लोगों के साथ वह इसकी योजना बनाते रहे। जिन्हें नजदीक का स्कूल मिला, वह तो खुश दिखे, जिन्हें सुदूर क्षेत्र में मिला वह वहां पहुंचने के लिए साधन की व्यवस्था करने में मशगूल दिखे। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि 146 पुरुष शिक्षकों को उनका स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। संबंधित जगहों पर वह सोमवार को रिपोर्टिंग करेंगे। जिले में तैनाती पाने वाले 293 में 31 लोगों के अभिलेखों में अंतर पाया गया है। इसमें नौ के प्रमाण पत्र काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान सही पाए गए। इन्हें भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। 23 शिक्षकों की तैनाती के संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed