{"_id":"6994bfd9df8b1a11b1083e6b","slug":"newborn-dies-in-sncu-of-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1026-175214-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में नवजात की मौत
Wed, 18 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया/देवरिया। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती नवजात की मंगलवार को मृत्यु हो गई। परिजनों ने अचानक हुई मौत पर सख्त एतराज जताते हुए डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया तो स्वास्थ्यकर्मी अपना आपा खो बैठे। पीड़ित पिता सहित रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी। इसमें नवजात के मामा का सिर फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर गांव की शोभा देवी को 10 फरवरी को प्रसव पीड़ा हुई। घर के लोग इन्हें लेकर बैतालपुर पीएचसी पर पहुंचे। वहां नार्मल डिलीवरी से जुड़वा बच्चा पैदा हुए। एक बच्चे की वजह कम होने की वजह से चिकित्सकों ने इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शोभा देवी के पति शेषनाथ बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डाक्टरों ने नवजात की जांच कर ऑक्सीजन कम होने की बात कहकर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। इस दौरान मां शोभा देवी डाक्टरों की इजाजत से अपने बच्चे से मिलकर दूध पिलाती रहीं।
मंगलवार को शोभा देवी ने बच्चे का कुशलक्षेम पूछा तो वार्ड में तैनात डाक्टर ने कहा कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। इसके बाद दूध पिलाने की बात हुई तो कुछ ही देर बाद डाक्टर ने कहा कि बच्चे की मौत हो गई। यह सुनकर परिजन भी अवाक रह गए। तीमारदार पूछने लगे कि ऐसा अचानक क्या हो गया कि अभी कुछ देर पहले तक जो बच्चा जीवित था, ऐसे मर गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने इस बात का ठीक से जवाब नहीं दिया तो असंतुष्ट परिजन लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इस पर डाक्टरों ने अपना आपा खो दिया। पीड़ित पिता के साथ ही महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा गांव के रहने वाले नवजात बच्चे के मामा मणि मद्धेशिया की भी पिटाई कर दी। इसमें मणि का सिर फट गया। मां बच्चे के शव को लेकर बिलखती रही। इससे अफरा - तफरी मच गई। पीड़ित शव रखकर न्याय की मांग करने लगे। डाक्टरों ने पुलिस बुलाने की धमकी देकर परिसर से खदेड़ दिया। शोभा देवी बच्चे के शव के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजन शव को लेजाकर दफन कर दिए।
नवजात की मौत और उसके परिजनों के पिटाई के मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कर जांच कराई जाएगी। दोषियों के कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज