फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   newborn death

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 31 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
newborn death
नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी मोहल्ले में स्थित है निजी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिवारवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। शाम को पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के भाटपार गांव निवासी प्रेमप्रकाश तिवारी की ससुराल रुद्रपुर कोतवाली के महेशपुर गांव में है। सोमवार को उनकी पत्नी मधु तिवारी ने न्यू कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में आपरेशन से बेटे को जन्म दिया। तबीयत खराब होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। मंगलवार की दोपहर में बच्चे की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसवालों ने समझाकर मामला शांत कराया। परिवारवालों की जिद पर पुलिस ने देर शाम कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed