फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new year celebration

बारह बजते ही शुरू हुआ धूम- धड़ाका

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
new year celebration
नव वर्ष के लिए शहर के जलकल रोड पर सजी फूल की दुकाने। - फोटो : DEORIA
रात 12 बजते ही शुरू हुआ धूम-धड़ाका
विज्ञापन

होटलों, मैरेज हालों में देर रात तक चलीं पार्टियां, लोगों ने जमकर की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नववर्ष का स्वागत लोगों ने पूरी मस्ती से की। मंगलवार को घड़ी की सुई जैसे ही 12 बजे पर पहुंची वैसे ही धूमधड़ाका शुरू हो गया। आसमान में आतिशबाजी कर लोगों ने जश्न मनाया। मंदिरों में जहां भजन-कीर्तन हुआ, वहीं होटलों एवं मैरेज हालों में गायन, नृत्य भी आयोजित किया गया था। रातभर जश्न मनाकर नववर्ष की शुरूआत की। होटलों एवं रेस्टोरेंटों को गुब्बारे से सजाया गया था। खाने के खास इंतजाम भी थे।
साल 2019 को अलविदा करने और उम्मीदों से भरे नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई जश्न में डूबा हुआ नजर आया। साल के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए जोश से लबरेज युवा मस्ती और उमंग की नई परिभाषा बनाने में लगे रहे। लोगों ने 2020 के स्वागत में धूमधड़ाके के साथ आतिशबाजी भी की। नववर्ष के स्वागत के लिए किसी ने होटल चुना तो किसी ने रेस्टोरेंट, क्लब व गेस्ट हाउसों में भी पार्टी रखी। लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। होटल, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस में सुबह से ही तैयारियां होती नजर आईं। शाम होते-होते रौनक बढ़ गई। कुछ युवा टोलियों में तो कुछ परिवारों के साथ होटल और रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां झूमने के लिए म्यूजिक भी चल रहा था। खानपान के साथ युवकों और बच्चों ने खूब मस्ती की। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खानपान के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। बाजारों में मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। दावत और मौज-मस्ती का दौर रात 12 बजे के बाद तक चला।
विज्ञापन

फूलों का बढ़ी मांग, सजी रही दुकानें
नए साल की बधाई देने के लिए मैसेज के साथ ही अब गुलाब के फूल और बुकें लोगों को खूब भा रहे हैं। यहीं कारण है कि शहर के प्रमुख स्थान कोतवाली रोड, न्यू कालोनी, मालवीय रोड, रामलीला रोड, जलकल रोड की दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड का दौर खत्म
शहर की दुकानों में नए साल की ग्रीटिंग नदारद रहे। दुकानदारों ने बताया कि जब से मोबाइल आए, तब से ग्रीटिंग का मार्केट थोड़ा डाउन हुआ था। लेकिन मोबाइलों का प्रचलन बढ़ने से वाट्सअप के कारण ग्रीटिंग कार्ड का दौर खत्म हो गया।

चर्चों में कराई गई विशेष प्रार्थना
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के दोनों चर्चों में विकास के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीही कलीसिया चर्च अल्कॉल रोड में मंगलवार की रात नौ बजे पास्टर समर्पण ने मसीही समाज के लोगों के साथ विशेष प्रार्थना कराई। वहीं महुआ बारी रोड स्थित संत पुष्प चर्च में फादर टोबिन ने नववर्ष में सब के कल्याण के लिए प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed