फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new thana open in pakri

पकड़ी क्षेत्र में तैयार हो रहा नया थाना बनाने का खाका

Sun, 13 Sep 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
new thana open in pakri
पकड़ी क्षेत्र में तैयार हो रहा नया थाना बनाने का खाका
विज्ञापन

रुद्रपुर / पकड़ी बाजार (देवरिया)। मदनपुर थाना क्षेत्र के बीच बसे करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आजादी के बाद पहली बार पुलिस सुरक्षा की उम्मीद जगी है। जिले में थानों की संख्या बढ़ाने के लिए शासन से जारी निर्देश के बाद पकड़ी और रामलक्षन क्षेत्र में नया थाना बनाने की कवायद चल रही है। ऐसे में दूसरे थाना क्षेत्र के बीच बसे कई गांवों में पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद होने के आसार हैं।
रुद्रपुर और मदनपुर थाने के करीब एक दर्जन गांव भौगोलिक दृष्टिकोण से पुलिस सुरक्षा की दुश्वारियां झेल रहे हैं। इन गांवों का बंदोबस्त नए थाने में करने की योजना है। जिला पुलिस के निर्देश पर थाना प्रभारियों से उन गांवों की सूची मांगी गई है, जो गांव दूसरे थाना क्षेत्र के बीच बसे हैं। रुद्रपुर थाने का दुबौली, पटखौली, फत्तेपुर, गिदहा गांव मदनपुर थाना क्षेत्र के गांवों के बीच हैं। इन गांवों में कोई अपराध होने पर प्रभावी कार्रवाई के लिए रुद्रपुर से अधिक मदनपुर पुलिस के लिए सुविधाजनक होता, लेकिन थाना क्षेत्र रुद्रपुर में होने से त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन

इसी तरह रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बीच मदनपुर थाने के भी कई गांव हैं। नकईल, मलहपुरवा, सरया आदि गांव मदनपुर थाना क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में इन गांवों में पुलिसिया कार्रवाई में तेज नहीं हो पाती। थानों की संख्या बढ़ाने की कार्ययोजना शुरू होने के बाद पकड़ी बाजार और रामलक्षन क्षेत्र के गांवों की सूची बनाकर भेज दी गई है। पटखौली निवासी डॉ. प्रेम पाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इन गांवों को उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। गांव की युवा पीढ़ी थाने का नाम भी नहीं जानती है। दुरूह भौगोलिक स्थिति के कारण इन गांवों में गंभीर अपराध की घटनाएं अधिक हो रही है। वंश बहादुर सिंह ने कहा कि नए थानों के विस्तार से लोगों में सुरक्षा को लेकर डर अब समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ अंबिका ने कहा कि नया थाना बनाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed