{"_id":"64d7cec3ccf3a2e3ea045c85","slug":"new-coaches-will-now-teach-sports-to-hostel-players-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-4014-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रावास के खिलाड़ियों को अब नए प्रशिक्षक सिखाएंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रावास के खिलाड़ियों को अब नए प्रशिक्षक सिखाएंगे खेल
Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल व क्रिकेट छात्रावास बीते छह माह से खेल गतिविधियों व उपलब्धियों से कम, अन्य कारणों से चर्चित रहा। लगातार हो रहे विवादों को देखते हुए खेल निदेशालय ने अब इसे गंभीरता से लिया है। छह माह से क्रिकेट प्रशिक्षक की राह देख रहे खिलाड़ी और हाल ही में हटाए गए वॉलीबॉल प्रशिक्षक के स्थान पर अब दोनों खेलों में नए प्रशिक्षक यहां पर खेल को बढ़ावा देने और अनुशासन बनाने का काम करेंगे।
20 दिन पहले खेल छात्रावास के खिलाड़ियों के बीच ही मारपीट हो गई थी। यह मामला कोतवाली तक पहुंच जाने से खेल विभाग की पहले ही काफी किरकिरी हो चुकी है। इसके पूर्व आठ फरवरी का छात्रावास के क्रिकेट प्रशिक्षक रहे अब्दुल अहद का एक प्रशिक्षु से पीठ की मालिश कराते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित किया जा चुका है। 25 अप्रैल को वार्षिक क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक पवन कुमार को खिलाड़ियों से पैसे मांगने के आरोप के बाद उनकी संविदा खत्म कर दी गई थी। इसके बाद से ही क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में पंजीकरण करा चुके 90 से अधिक खिलाड़ी नए प्रशिक्षक के आने की राह देख रहे हैं। इधर, पिछले माह खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट के बाद वॉलीबॉल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह को गाजीपुर स्टेडियम में तबादला कर दिया गया है। जिले के खेल को समझने वाले हॉेकी के सीनियर खिलाड़ी मंसूर अहमद, क्रिकेट के सीनियर खिलाड़ी नीरज वाजपेई कहते भी हैं कि विगत छह माह से स्टेडियम खेल उपलब्धियों के लिए कम अन्य विवादों के लिए अधिक चर्चा में रहा। अब समय से गया है कि इससे सबक लेकर आगे बढ़ा जाए, ताकि खेल व खिलाड़ियों का विकास हो।
-- -- -- -- -
नए प्रशिक्षकों के आने के बाद फिजा में बदलाव की उम्मीद
खेल निदेशालय ने गाजीपुर स्टेडियम के वालीबाल प्रशिक्षक रहे लालू सिंह यादव एवं मऊ स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इन दोनों खेलों के छात्रावास का नया प्रशिक्षक तैनात किया गया है। अगस्त माह के पहले सप्ताह से इन्होंने कार्य भी संभाल लिया है। इन दोनों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी खिलाड़ियों को अनुशासित रखने एवं खेल उपलब्धियां देने एवं परिसर के माहौल को बदलने की होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
खिलाड़ियों को खाली बैठने नहीं दिया जा रहा है। उनसे कठिन मेहनत कराने के साथ ही प्रेरणादायक बातें बताई जा रही हैं। बारिश के चलते दोनों खेल के खिलाड़ियों में आपस में फुटबाॅल सहित अन्य खेल खिलाकर आपसी सामंजस्य बनवाया जा रहा है। अनुशासन बनाए रखने में लापरवाही करने पर अब इनके खिलाफ दंड की व्यवस्था बनाई गई है।
- अवधेश यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक
-- -- -- -- -
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार खिलाड़ियों से हार्ड वर्क व मोटिवेट किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि जिस कार्य के लिए वह यहां तीन चरण पार कर आए हैं, उस पर फोकस करें।
- लालू सिंह यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक
-- -- -- --
अब विवादों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। वॉलीबॉल व क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ियों को नए प्रशिक्षक मिले हैं। इनके आने के बाद छात्रावास का माहौल भी बदला है और यह दोनों नए प्रयोगों के जरिए खिलाड़ियों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने की मजबूत कोशिशें कर रहे हैं।
- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी