{"_id":"61ed8d1f0465d5774a52145e","slug":"netaji-birth-aniversary-celebraed-deoria-news-gkp4247056117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेेताजी सुभाष चंद्र बोस के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेेताजी सुभाष चंद्र बोस के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेेताजी सुभाष चंद्र बोस के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
विभिन्न संगठनों की ओर से मनाई गई नेताजी की जयंती, युवाओं ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से मनाई गई। शहर के सुभाष चौक, रागिनी मोड़ पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके विचारों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लड बैंक में युवाओं ने रक्तदान भी किया।
आजाद हिंद सेना वाहिनी की ओर से नेताजी तिराहा कसया रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने कहा कि नेताजी के बताए रास्तों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा ने भी अपनी बात रखी। श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव की देखरेख में नेताजी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव एवं तहसील बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। टाउनहॉल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। इस दौरान आनंद देव गिरि, मुकुंद भास्कर मणि, विजय शेखर मल्ल रोशन, सुनील तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, सत्यप्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी ने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, रितेश शर्मा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने नगर मंत्री कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन टाउनहॉल में सेवा भारतीय के कैंप कार्यालय पर किया। इस दौरान संगठन मंत्री राकेश, प्रांत सह मंत्री राजकुमार यादव, जिला सेवा कार्य प्रमुख रितिक वर्मा, सेवा भारतीय के जिला मंत्री विनय, जिला संगठन मंत्री शिवम, सौम्य, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
श्रद्धापूर्वक मनाई गई नेताजी की जयंती
भाटपाररानी। उपनगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार राय ने नेताजी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने स्वयंसेवकों को नेता जी के कर्मों से सीख लेने की बात कही। अध्यक्षता डॉ. दिनेश शर्मा तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण गुप्ता, शिव प्रसाद, प्रवीण शाही आदि उपस्थित रहे। उधर, तहसील क्षेत्र के माकपा की बंगरूआ शाखा की ओर से बंगरूआ में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। माकपा नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, कबिलास प्रसाद, रविंद्र यादव, बालिस्टर प्रसाद, धर्मवीर यादव, जयराम कुशवाहा, रामाकांत कुशवाहा, बलिराम, रघुनाथ सिंह, संतोष प्रधान, अभिनव उर्फ पिंटू यादव, मुनीर अंसारी, निकेश पांडेय आदि ने संबोधित किया।