फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neighbors came running

Deoria News: घायलों की चीख सुन तारनहार बने बाशिंदे

Thu, 04 May 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Neighbors came running
पुरवा चौराहे के पास खडे कंटेनर में जा घुसी आरकेस्ट्रा पार्टी की पिकप।
देवरिया। सुबह गहरी नींद ले रहे लोगों को तेज आवाज सुनाई पड़ी तो वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल का भयावह मंजर यह था कि पिकअप की अगली सीट पर बैठे तीन लोग घायल होकर फंसे थे। पीछे करीब आठ लोग बैठे, सभी खून से लथपथ थे। इसी बीच महुआडीह के लिए जा रहे थे, सीओ श्रीयश त्रिपाठी को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। घायलों की मदद में आसपास के लोग जुट गए। वाहन में फंसे लोगों को निकाला गया। हालत यह थी कि खून से लथपथ घायल तड़प रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

--
बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। सड़क पर खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाता है।
विज्ञापन

-श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सिटी
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी, सड़क पर खड़े वाहनों से जान गंवा रहे लोग
देवरिया। करीब तीन माह पहले सीएम ने आदेश दिया था कि सड़क पर रात में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन हकीकत यह है कि आदेश का धरातल पर पालन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

जिले में देवरिया-गोरखपुर मार्ग, देवरिया-सलेमपुर और बरहज मार्ग पर रात के समय कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल जाएगी। गौरी बाजार और देवरिया के बीच कई ढाबा है। जहां वाहन रात को खड़े रहते हैं। बुधवार की भोर में जो हादसा हुआ है, वह ढाबा के पास हुआ है। इसी तरह सलेमपुर से देवरिया के बीच में कई ढाबा है, जहां वाहन खड़े रहते हैं। सबसे गंभीर बात तो यह है कि सबसे ज्यादा बड़े वाहन ढाबों पर खड़े होने के बाद भी पुलिस चेकिंग नहीं करती है। रात के समय तो आलम और भी भयंकर होता है, यहां से निकलने में भी डर बना रहता है। छुटपुट मामले तो यहां प्रतिदिन होते रहते हैं।
--------------
यह रखें सावधानी
-हाईवे पर वाहन चलाते समय सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप कितनी दूर तक देख पा रहे हैं। देखने की क्षमता को ध्यान में रखकर स्पीड पर नियंत्रण रखें।
- डिवाइडर और सड़क किनारे मार्किंग के पास बिल्कुल भी न चलाते हुए सड़क के दोनों ओर की मार्किंग को डिवाइड करने वाली मार्किंग लाइन से सटाकर चलाएं। इससे पीछे से आने वाले वाहन से भी बचाव होता है। साथ ही आगे सड़क किनारे कोई खराब ट्रक या अन्य वाहन खड़ा है तो उससे भी भिड़ंत होने से बचते हैं।
- वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट ऑन रखें। यह लगातार ब्लिंक करते हैं, जिससे पीछे या सामने से आ रहे वाहनों को अपने वाहन की स्थिति का पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed