{"_id":"6a63b1acec7a59363c010ea4","slug":"neighbors-beat-up-a-man-who-was-hurling-abuse-while-intoxicated-deoria-news-c-208-1-deo1019-187590-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशे में गाली दे रहे शख्स को पड़ोसियों ने पीटा, पत्नी पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशे में गाली दे रहे शख्स को पड़ोसियों ने पीटा, पत्नी पर भी किया हमला
Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। पकड़ी खास गांव में बृहस्पतिवार की रात नशे में गाली-गलौज करने पर पड़ोसियों ने एक शख्स की पिटाई कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया।
दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने रेफर कर दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पकड़ी खास गांव निवासी बाबूलाल बृहस्पतिवार की रात में नशे में घर पहुंचा और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करने लगा। पड़ोसियों को लगा की बाबूलाल उन्हें गाली दे रहा है। इसके बाद पड़ोसी एकत्र होकर उसकी पिटाई कर दी। बाबूलाल चिल्लाने लगा तो पत्नी अफती देवी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि इसी बीच एक हमलावर ने उसपर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उसके मुंह पर गंभीर चोट आई है। अफती देवी का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। दंपती ने इलाज कराकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर मारपीट करने की बात सामने आई है। पीड़ितों का मेडिकल करा कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।