{"_id":"68dd70daaf9d33f6e504dc60","slug":"negligent-101-panchayat-assistants-will-be-dismissed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164578-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बर्खास्त होंगे लापरवाह 101 पंचायत सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बर्खास्त होंगे लापरवाह 101 पंचायत सहायक
Wed, 01 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार ने एग्री स्टैक सर्वे का समीक्षा की। जिसमें तहसील क्षेत्र के लार, सलेमपुर, भटनी, भागलपुर और भलुअनी ब्लॉक के अधिकतर पंचायत सहायकों की लापरवाही देखने को मिली।
जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने लापरवाही बरतने वाले 101 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति के लिए डीएम को पत्र भेजा है। वहीं एग्रीस्टैक सर्वे के लिए लेखपाल और अन्य लोगों को लगाकर तेजी से शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और तहसीलदार अलका सिंह ने बुधवार को तहसील सभागार में एग्रीस्टैक सर्वे के लिए समीक्षा बैठक की। जिसमें क्षेत्र के लेखपाल और पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की उगाई जाने वाली फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण के लिए एग्री स्टैक परियोजना के तहत सर्वे किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि किस किसान ने अपने खेत में कौन सी फसल बोई है, जिससे बाढ़, आपदा या सूखे जैसी आपदा पर बीमा कंपनियों को फसल के नुकसान के लिए भुगतान करने के दौरान कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने एग्री स्टैक सर्वे में पंचायत सहायकों और लेखपालों में रुचि न दिखाने पर और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
साथ ही भटनी में 6 ग्राम पंचायत सहायक, भागलपुर में 27 ग्राम पंचायत सहायक, सलेमपुर में 46 ग्राम पंचायत सहायक, भलुअनी में 5 ग्राम पंचायत सहायक एवं लार में 17 ग्राम पंचायत सहायक एग्री स्टैक के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने डीएम दिव्या मित्तल को लिखित पत्र देकर कुल 101 ग्राम पंचायत सहायकों का सेवा समाप्ति की मांग की है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को तत्काल कार्य में लग जाने की बात कही। उन्होंने 10 अक्तूबर तक सर्वे कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही है।