{"_id":"614637ce8ebc3ebd87701d65","slug":"ncc-cadets-participated-in-race-deoria-news-gkp40973139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़
देवरिया। आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव अंतर्गत शनिवार को फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया गया। संत विनोबा पीजी कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एवं 52 वीं यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैडेटों ने पूरे उत्साह संग इसमें भाग लिया और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वास्थ्य व स्वच्छता का संदेश दिया। दौड़ के पूर्व सभी को इसकी शपथ भी दिलाई गई।
महाविद्यालय से दौड़ते हुए कैडेट न्यू कालोनी गए, यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुभाष चौक पर चौराहे की सफाई एवं प्रतिमा का माल्यार्पण किया। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माला चढ़ाने के बाद दौड़ का समापन हुआ। इसके पूर्व संत विनोबा पीजी कॉलेज प्रवेश द्वार पर देवरिया सदर विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर दौड़ लगाने को तैयार कैडेटों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी एनसीसी कैडेटों को अपने मित्रों, समुदाय एवं परिवार के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम देशव्यापी है। इसमें सभी को शामिल होकर इसे सफल बनाना होगा। स्वदेशी जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के प्रांत सहसंयोजक डॉ.शैलेंद्र कुमार राव ने कहा कि स्वयं को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम और तीन किमी दौड़ना अनिवार्य होने के साथ ही सबल और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए जरुरी है। एनसीसी अधिकारी डॉ.अवनीश राव ने फिट इंडिया का डोज, आधा घंटा रोज का नारा देकर सबको प्रेरित किया। एनसीसी 52 वीं बटालियन के आफिसर कर्नल हरविंदर परमार ने भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के पोर्टल से कैडेटों को अवगत कराया। इस दौरान सूबेदार मेजर रविंद्र सिंह, कैप्टन दिनेश तिवारी, बालसुधा, राजेश कुमार राय, पुनीत शाही, पंकज, महेश, अनिल यादव, कुलदीप, राजू, सरोज, निशा, अंजली, मानसी आदि मौजूद रहीं।
बालक वर्ग में रुस्तम, बालिका वर्ग में पूजा अव्वल
भटनी। एनसीसी के 52 बटालियन की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम के तहत शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रुस्तम और बालिका वर्ग में पूजा अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में विजेता सभी विजेताओं को मुख्यअतिथि पूर्व विधायक गजाला लारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव 2021 में एनसीसी 52 बटालियन की ओर से नकहनी चौराहे से विजय मौर्य शहीद गेट तक बालक और बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग में 51 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें पूजा वर्मा प्रथम, डिम्पी पासवान द्वितीय तथा दुर्गा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 160 युवकों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें रुस्तम पासवान प्रथम, अरविंद यादव द्वितीय और राहुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद नगर के बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुए सम्मान समारोह में पूर्व विधायक गजाला लारी ने सभी विजेताओं को साइकिल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी 52 बटालियन का यह साहसिक कदम है। इससे ग्रामीण स्तर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। इस तरह के आयोजन से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को अपनी क्षमता और काबिलियत आंकने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रतिभाग लेने वाले सभी बालक और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी, प्रबंधक अजय कुमार यादव, प्राचार्य डॉ विनोद यादव, प्रभुनाथ यादव, अशोक यादव, अखिलेश यादव, शिव शंकर मौर्य, डॉ धनंजय तिवारी, प्रेम प्रकाश गिरी, पवन कुशवाहा, दुर्गेश यादव, वीरेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, मारकंडेय यादव आदि उपस्थित रहे।