{"_id":"65eb68cc529e7309d70126c4","slug":"nb-sports-defeated-kushinagar-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120991-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एनबी स्पोर्ट्स ने कुशीनगर को दस विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एनबी स्पोर्ट्स ने कुशीनगर को दस विकेट से हराया
Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार
अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत ग्रुप बी का पहला मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में एनबी स्पोर्ट्स देवरिया ने केडीसीए कुशीनगर टीम को 10 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने अपने अंकों में बढ़त हासिल कर ली। अमित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रुप बी में पहला मैच एनबी स्पोर्ट्स देवरिया और केडीसीए क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर के बीच खेला गया। कुशीनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में टीम 25वें ओवर में 98 रन पर आलआउट हो गई। नीतीश ने 22, अंकित खरवार 24, शाह आलम ने 14 रन बनाए। एनबी स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान आकाश ओझा, मनीष शुक्ला ने तीन-तीन विकेट और सुधांशु यादव ने दो विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनबी स्पोर्ट्स ने 16 वें ओवर में ही 99 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अमित गुप्ता ने मात्र 66 गेंद पर 71 और दीपू पटेल ने 14 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
इसके पूर्व मुख्य अतिथि इसराफिल अली उर्फ गब्बर ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का आरंभ कराया। सीनियर खिलाड़ी राधेश्याम शुक्ला ने ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित गुप्ता को प्रदान किया।