Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nautan defeated Laar and captured the trophy

Deoria News: नौतन ने लार को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nautan defeated Laar and captured the trophy
भाटपार रानी। विकासखंड के धर्मखोर करण में चल रहे स्वर्गीय योगेंद्र सिंह सेंगर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को बिहार के नौतन और लार की टीमों के बीच खेला गया। नौतन की टीम ने लार की टीम को 73 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। लार की टीम टॉस जीतकर नौतन की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित अवरों में बल्लेबाजी करते हुए नौतन की टीम ने 245 रन बनाए। जवाब में उतरी लार की टीम मंत्री 171 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच नौतन के पवन भागलपुरिया को तथा मैन ऑफ द सीरीज नौतन के ही राकेश यादव को मिला। मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल से से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि सूरज सिंह सेंगर ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया तथा पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान आयोजक मंडल के नीरज सिंह, मृत्युंजय सिंह, प्रशांत सिंह, राम जी सिंह, गोलू सिंह, विनय सिंह गोलू, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed