फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   national education policy program tommorow

राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को बढ़ावा देने को आयोजित होगी ऑनलाइन कार्यशालाएं

Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
national education policy program tommorow
राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को बढ़ावा देने को आयोजित होगी ऑनलाइन कार्यशालाएं
विज्ञापन

देवरिया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार के लिए डीआईओएस कार्यालय 14 से 19 सितंबर तक ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित करेगा। अलग-अलग दिन के लिए निर्धारित समय, विषय एवं विशेषज्ञ वक्ता चुने गए हैं। शासन स्तर से ही इस कार्यक्रम की समीक्षा हो रही है। ऐसे में इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
डीआईओएस शिवचंद राम ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल क्रियान्वयन एवं इसे बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर बेविनार प्लेटफार्म जूम एप के माध्यम से वर्चुअल कार्यशालाएं अलग-अलग कार्य दिवस पर होंगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 14 सितंबर को दोपहर 2 से दोपहर बाद 3 बजे तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक रुपरेखा’ विषय पर वह खुद तथा जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन

15 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक ‘शिक्षक: भूमिका, योगदान एवं शिक्षक शिक्षा’ विषय पर डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, यहीं के प्रवक्ता सतीश कुमार मिश्रा व जितेंद्र कुमार इसमें भाग लेंगे। 16 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक ‘स्कूलों में पाठ्यक्रम और शिक्षण शास्त्र अधिग्रम सामग्री, एकीकृत, आनंददायी और रुचिकर होना चाहिए’ विषय पर एडीआईओएस रामहजुर प्रसाद, डायट प्रवक्ता प्रसून कुमार सिंह एवं डॉ. जितेंद्र कुमार अपने विचार रखेंगे। 17 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक ‘ड्राप आउट बच्चों की संख्या कम करना और सभी स्तरों पर शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना’ विषय पर डायट प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी एवं अखिलेश कुमार राय, 18 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक ‘ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा प्रौद्योगिकी का न्याय सम्मत उपयोग सुनिश्चित करना’ विषय पर जीआईसी प्रवक्ता गोविंद सिंह व योगेंद्रनाथ, 19 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक ‘भारतीय भाषाओं कला और संस्कृत का संवर्द्धन’ विषय पर राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टीलाटाली के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार मिश्रा व जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी के प्रधानाचार्य मधुसूदन मणि इस वेबिनार में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed