फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Names of 57,904 people will be removed from the voter list.

Deoria News: 57,904 लोगों के नाम मतदाता सूची से होंगे बाहर

Fri, 12 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Names of 57,904 people will be removed from the voter list.
रुद्रपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लिया है।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लाॅकों में से 3,95,926 डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में 57,904 लोगों का नाम वैध नहीं पाए जाने पर मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। इसके बाद 23 दिसंबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिला प्रशासन पंचायत चुनाव कराने के लिए ऑनलाइन डाटा में पकड़े गए डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य करा रहा है। 16 ब्लाॅकों में कुल डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे का कार्य कराने के बाद सत्यापन रिपोर्ट अपलोड किया जा चुका है, जिसमें भलुअनी में सर्वाधिक 8,051 वोटर डुप्लीकेट और सबसे कम पथरदेवा में 935 वोटर पाए गए।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 23 दिसंबर को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के बाद 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां लेने की तारीख तय की गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 29 जनवरी तक पूर्ण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed