फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   namaj performed peacefully

Deoria News: अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज

Fri, 29 Mar 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
namaj performed peacefully
...फोटो समाचार
विज्ञापन

अमन चैन के साथ देश की तरक्की के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ, नमाज के बाद बाजार में दिखा उल्लास
मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन दिखा अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सभी मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। जुमा की नमाज से पहले पेश इमाम ने खिताब किया। अकीदतमंदों ने अमन चैन के साथ देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद बाहर आए लोगों ने गरीबों को दान भी दिया।
इस दौरान तहसील चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक इफ्तारी के सामान की खरीदारी करने में लोग व्यस्त दिखे। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन खास तौर पर अलर्ट दिखा।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज पढ़ने के लिए नमाजी उमड़े। सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले पेश इमाम ने खिताब किया और रमजान की फजीलत बयान की। शुक्रवार को रोजेदार मस्जिदों में टेंट और जेनरेटर, पंखे का इंतजाम था। दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अबूबकरनगर के मदीना एवं छोटी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद में नमाज के दो घंटे पहले ही रोजेदारों से खचाखच भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामपुर कारखाना की बड़ी मस्जिद, बौली मस्जिद, मदीना मस्जिद और मस्जिद-ए-अक्सा में नमाज के घंटा भर पहले ही रोजेदार उमड़ पड़े। जिले के सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, भटनी, भाटपाररानी, पथरदेवा, बघौचघाट, तरकुलवा, गौरी बाजार, लार और रामपुर कारखाना के डुमरी, कोटवा, मथुरा छापर, सामीपट्टी, विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीरछापर, बैजनाथपुर, देवरिया बुद्धू खां, भीखमपुर, चईयापुर, गौरा मस्जिद में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed