फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   namaj performed

Deoria News: दूसरे जुमे पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

Sat, 23 Mar 2024 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Mar 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
namaj performed
...फोटो समाचार
विज्ञापन


नमाज से पहले पेश इमाम ने मस्जिदों में किया खिताब, बताई रमजान की फजीलत
नमाज के बाद बाजार में दिखा उल्लास,

संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। जनपद की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे पर रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। जुमा की नमाज से पहले पेश इमाम ने खिताब किया। अकीदतमंदों ने अमन चैन के साथ देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद बाहर आए लोगों ने गरीबों को दान भी दिया। इस दौरान तहसील चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक इफ्तारी के सामान की खरीदारी करने में लोग व्यस्त दिखे। इससे बाजार गुलजार दिखा।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ने नमाजी उमड़ पड़े। सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज से पहले पेश इमाम ने खिताब किया और रमजान की फजीलत बयान किया। शुक्रवार को रोजेदारों ने मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमा की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सजधज कर तैयार हो गए। जबकि इंतजाम कर्ताओं ने मस्जिदों में टेंट और जेनरेटर, पंखे का इंतजाम कर लिया था।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अबूबकरनगर के मदीना एवं छोटी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद में नमाज के दो घंटे पहले ही रोजेदारों से खचाखच जगह भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामपुर कारखाना की बड़ी मस्जिद, बौली मस्जिद, मदीना मस्जिद और मस्जिद-ए-अक्सा में नमाज के घंटा भर पहले ही रोजेदार उमड़ पड़े। जिले के सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, भटनी, भाटपार रानी, पथरदेवा, बघौचघाट, तरकुलवा, गौरी बाजार, लार और रामपुर कारखाना के डुमरी, कोटवा, मथुरा छापर, सामीपट्टी, विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीरछापर, बैजनाथपुर, देवरिया बुद्धू खां, भीखमपुर, चईयापुर, गौरा मस्जिद में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।


महिलाओं ने की सूट की खरीदारी
...फोटो समाचार
देवरिया। मुस्लिम समाज के लोगों में ईद की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। महिलाएं अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करने में व्यस्त हैं। पर्व पर उनके लिए खास शूट दुकानदारों ने मंगाए हैं। अर्जुन रोड के दुकानदार मोहम्मद उल्लाह ने बताया कि ईद के लिए अफगानी, आलिया कट, नायरा, स्कर्ट गरारा, हैंडवर्क गरारा, पैंट कुर्ती आदि अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली आदि जगहों से मंगाया गया है। महिलाएं इसे खूब पसंद भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed