{"_id":"662ffed4a6386b48520fc404","slug":"nagendra-was-drowned-deoria-news-c-208-1-deo1004-124430-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक में डूबने से हुई थी नागेंद्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक में डूबने से हुई थी नागेंद्र की मौत
Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, परिजनों के शिकायत पर हिरासत में लिए युवकों को पुलिस ने छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बनकटा तिवारी गांव निवासी नागेंद्र चौहान उर्फ भुटेली की मौत छोटी गंडक में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। ऐसे में परिजनों की शिकायत पर हिरासत में लिए दोनों युवकों को पुलिस ने सोमवार को छोड़ दिया। हालांकि, नदी में स्नान करने गए अन्य तीन साथियों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है।
भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी नागेंद्र चौहान उर्फ भुटेली मनरेगा मजदूर था। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव के पांच साथियों के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए छोटी गंडक में स्नान करने गया। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। करीब 15 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर नागेंद्र को नदी में डुबाेकर मारने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई। सोमवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नागेंद्र की नदी में डूबने से होने की बात सामने आई है।
पूछताछ में नागेंद्र के साथियों ने बताया कि नदी में स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन अंधेरे के चलते भुटेली को बचाया नहीं जा सका। वहीं, मजदूर की मौत के बाद आर्थिक तंगी से परेशान मां कांति देवी व पत्नी पुष्पा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की नदी में डूबने से होने की बात आई है। परिजनों की शिकायत पर उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है।