{"_id":"60772e198ebc3ed3075e83c4","slug":"naee-peedhee-ke-lie-misaal-hai-do-aambedakar-ka-sangharsh-deoria-news-gkp392019473","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी के लिए मिसाल है बाबा साहेब का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी के लिए मिसाल है बाबा साहेब का संघर्ष
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर डॉ आंबेडकर की जयंती मनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : DEORIA
नई पीढ़ी के लिए मिसाल है डॉ. आंबेडकर का संघर्ष
देवरिया। भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके संघर्ष व योगदान को याद किया। मिशन महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली।
दोपहर में सुभाष चौक पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। अलग-अलग जगहों से आए उपासकों ने बुद्ध वंदना कर बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान डीपी बौद्ध, ओपी भाष्कर, जगदीश प्रसाद, वी प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, अभय प्रताप, लाल बहादुर, नवीन भारती, अशोक कुमार, शंभूनाथ, रामदेव प्रसाद, राजनाथ, ओमप्रकाश गौतम, शिवचंद प्रसाद, सत्यनरायण प्रसाद, सुबोघ गौतम, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। आंबेडकर छात्रवास के छात्र व शिक्षकों ने बाबा साहब की जयंती संत रविदास मंदिर में मनाई। इस दौरान रामदयाल प्रसाद, महेंद्र प्रताप आंबेडकर, बसंत कन्नौजिया, नागेंद्र शुक्ल, जयप्रकाश, पवन कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सभी बूथों पर मनाई। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया देहात मंडल के पिपरपाती तथा इजरही बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहब का प्रयास नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, देहात मंडल अध्यक्ष राजन यादव, मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, अंकुर राय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, मिथिलेश मिश्रा, राजेंद्र विक्रम सिंह, श्रीनिवास दुबे, विपिन यादव, सतीश चंद तिवारी, अजित तिवारी, बल्लू तिवारी, राजन सोनकर, अरविंद शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एबीवीपी खुखुंदू इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया। जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब ने अपने संघर्षों की बदौलत देश के एक बड़े तबके को अस्पृश्यता से मुक्ति दिलाई। संगोष्ठी में प्रियांशु शुक्ला, सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, अमित राय, अनिल गोड़, मुकेश गोड़ आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामगुलाम टोला स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इसके उपरांत टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पी थे। बाबा साहब सामाजिक समरसता एवं संतुलन के पक्षधर थे। हम सबको बाबा साहब के संवैधानिक मूल्यों को बचाना पड़ेगा। इस दौरान सचिव कौशल कुमार त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, कांग्रेस दलित विभाग के प्रदेश सचिव महेंद्र आंबेडकर, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, सुभाष राय, जवाहर लाल बरनवाल, भरत मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सरकारी कार्यालयों में मनाई गई जयंती
देवरिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर डीएम आशुतोष निरंजन, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला व सीआरओ अमृत लाल बिंद ने कलक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। बाबा साहब के जीवन वृत्त, त्याग, समर्पण, आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। विकास भवन के गांधी सभागार में बाबा साहब के चित्र पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक संजय पांडेय, उपयुक्त मनरेगा गजेंद्र तिवारी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब के कृतियों को याद किया। जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान सीएमएस एएम वर्मा, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. बीके सिंह, डॉ. एनके पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, आरडी बाबू, अशोक राय, राजेंद्र शुक्ला, अमरजीत, घनश्याम आदि मौजूद रहे।