फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   My savior, you are the messenger... who is greater than you, Kanhaiya?

Deoria News: तारणहार मेरे, तुम ही खेवैया... तुमसे बड़ा कहां कौन कन्हैया

Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
My savior, you are the messenger... who is greater than you, Kanhaiya?
नगर पालिका परिषद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर शेषनाग के फन पर विराजमान भगवान श्री कृष्ण ।स
देवरिया। जन्माष्टमी जनपद में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जबकि शहर में नगर पालिका परिषद कार्यालय, पुलिस लाइंस व जेल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्रों ने सांस्कृतिक तथा मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों के प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 12 बजे भगवान का जन्म होने पर तारणहार मेरे, तुम ही खेवैया... तुमसे बड़ा कहां कौन कन्हैया आदि भजनों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय में सुंदर झांकी सजाई गई थी। शाम से लोग पहुंचने लगे। देर रात तक लोग दर्शन के लिए उमड़ रहे थे। पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में भी झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा एवं चांदपार भटनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई। विद्यालय के नन्हे-मुन्हे छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। नवज्योति पब्लिक स्कूल गायत्री पुरम पिड़रा में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि भक्ति वाटिका के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व सीडीओ रवींद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में घरों में लोगों ने पालने में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं बच्चे राधा कृष्ण के रूप में सजाए गए। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित गिरिजा सरोवर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में भगवान का जन्म होते ही लोग शंख बजाने लगे। भगवान की आरती कर लोगों में प्रसाद बांटा गया। नगर के मछरहहट्टा वार्ड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रत्युष बिहार रामचक में बाल रूप में बच्चों ने राधे कृष्ण की झांकी सजाई। गोला वार्ड और शिवाला वार्ड में देर रात तक कार्यक्रम चला। शिवाला वार्ड में गायक कलाकरों ने भजनों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नंद किशोर गांधी, राणा प्रताप सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, मुकेश रुंगटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरहज नगर स्थित अनंत आश्रम, नगरपालिका के निकट दुर्गा मंदिर, जयनगर विंध्यवासिनी धाम, बरहज, मदनपुर और भलुअनी थाना परिसर के अलावा मगहरा, करुअना, गड़ेर, सोनाड़ी, बरांव, देवपार, कपरवार, बरांव, वीरपुर मिश्र, पैना आदि जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। जहां भक्तिगीतों और भजन-कीर्तन से माहौल कृष्णमय हो गया था। जगह-जगह नन्हें-मुन्ने बालक प्रभु श्रीकृष्ण के रूप में मनमोहक दिख रहे थे। पूरे दिन लोगों ने उपवास रहते हुए भजन-कीर्तन किया।

सलेमपुर के जीएम एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा ने बच्चों को श्री कृष्ण के जीवन का नटखट स्वभाव बताते हुए बच्चों को बहुत सारा प्यार दिया। प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने श्रीकृष्ण की बाल लीला एवं माखन लीला का सुंदर वर्णन किया।


भाटपाररानी के सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण में राधा, कृष्णा तथा ग्वाल वालों की वेशभूषा में वह मक्खन युक्त मटकी के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा, शिक्षक आरिफ अली ,अविनाश कुमार, मुकुंद श्रीवास्तव, वंदना पांंडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed