फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   muskan sellected for trial under-17 sorld cup woman football

अंडर17- विश्वकप ट्रायल के लिए मुस्कान का चयन

Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
muskan sellected for trial under-17 sorld cup woman football
अंडर17- विश्वकप ट्रायल के लिए मुस्कान का चयन
विज्ञापन

उड़ीसा के भुवनेश्वर में नौ अगस्त को शुरू होगा ट्रायल कैंप
बघौचघाट। अगले महीने होने वाले अंडर-17 महिला विश्वकप के लिए भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 21 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इसमें पथरदेवा की मुस्कान भी हैं। वह दिल्ली हंस क्लब के लिए खेलती हैं। यह ट्रायल कैंप उड़ीसा के भुवनेश्वर में नौ अगस्त से शुरू हो रहा है।
पथरदेवा ब्लॉक के हरफोड़ा गांव निवासी मुस्कान पथरदेवा के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इसी कालेज के फुटबॉल मैदान पर अपने कोच जयकुमार राव से फुटबॉल का प्रशिक्षण लेकर अबतक देश की सभी जूनियर स्तर की प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन

अगले महीने अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप होना है। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 21 महिला खिलाड़ियों का चयन देश के विभिन्न प्रदेशों से किया है। जनपद की बेटी का चौथे स्थान पर नाम है। उन्हें मिड फील्डर के रूप में चुना गया है। विश्वकप टीम के लिए इन्हीं खिलाड़ियों में से टीम चुनी जाएगी। मुस्कान के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं। मुस्कान के कॉलेज में उसकी सहयोगी खिलाड़ियों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, अजित प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, जयकुमार राव आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed