फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   muskan sellected captain of delhi under-17 football team

देवरिया की मुस्कान बनीं दिल्ली की अंडर-17 फुटबॉल टीम की कप्तान

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
muskan sellected captain of delhi under-17 football team
देवरिया की मुस्कान बनीं दिल्ली की अंडर-17 फुटबॉल टीम की कप्तान
विज्ञापन

बघौचघाट। जिले के पथरदेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी (हरफोड़ा) की बेटी मुस्कान को दिल्ली अंडर-17 फुटबॉल टीम का कप्तान चुना गया है। इससे उनके गांव समेत समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

पथरदेवा विकास खंड के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी खेल मैदान में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेने वाली मुस्कान का दिल्ली की जूनियर नेशनल अंडर -17 टीम में चयन हुआ था। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुवाहाटी में 15 जून से चार जुलाई तक होने वाली जूनियर अंडर -17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। रामपुर महुआबारी उर्फ हरफोड़ा गांव की बेटी मुस्कान कुर्मीपट्टी खेल के मैदान में कोच जय कुमार राव की देखरेख में खेल की बारीकियां सीख रही थीं। बेहतर खेल का प्रदर्शन के चलते उनका दिल्ली की जूनियर फुटबॉल टीम में चयन हुआ था। इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, जिपंस सुजीत प्रताप सिंह, जयकुमार राव, विवेक श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, अनिल सिंह, आरिफ उर्फ पोलन आदि ने अच्छा खेलने एवं बेहतर प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed