फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Murderous attack on journalist, case filed against six

Deoria News: पत्रकार पर जानलेवा हमला, छह पर केस

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on journalist, case filed against six
- आपस में शोर-शराबा कर रहे युवकों को समझाने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने चलाए ईंट-पत्थर
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव निवासी एक पत्रकार पर आधा दर्जन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की और ईंट-पत्थर पर भी चलाए। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। पत्रकार की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रघवापुर निवासी सुभावती देवी पत्नी रामजनम पाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पुत्र अमित राजपाल दो जनवरी की रात 08.45 बजे अपनी खबर संचालित कर रहा था। तभी अचानक पांच से छह लोग आपस में शोर-शराबा करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह सुन बेटा बाहर निकलकर उन्हें समझाने लगा, तभी विजय पुत्र शिवनाथ, सूरज पुत्र विजय, चंदन पुत्र विजय और तीन अज्ञात लोग मारने-पीटने लगे। चाकू से अमित के गले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जब परिवार के लोग बाहर निकले तो उन्हें अपशब्द बोलने लगे। अमित भागकर अपने कमरे में पहुंचा तो अंदर घुसकर बेटे को लाठी से पीटने के साथ सारा सामान बिखेर दिए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर जब लौट गई तो हमलावरों के परिजन घर पर पहुंच कर ईंट-पत्थर चलाने लगीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed