फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder

बढ़ई का शव गड्ढे में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 21 Nov 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। क्षेत्र के तेलियां कला गांव के एक बढ़ई का शव रविवार को गांव के बाहर एक गड्ढ़े में मिला। हाथ, पैर व गला को कपड़े से बांधा गया था। इसे लेकर परिजनों व स्थानीय लोगाें ने हत्या की आशंका जताई है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा (59) बढ़ई का काम करते थे। बेटे संजय विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कच्ची शराब की धंधेबाज महिला ने एक साल पहले उनके पिता को शराब पिलाकर 18 कट्ठा जमीन बरहज ले जाकर बिना रकम दिए बैनामा करा ली थी। जब घर आए तो उन्हें होश आया और रकम मांगने के लिए उसके घर पहुंचे। इस पर महिला रुपये देने से इंकार कर दिया। जिस पर उसने बरहज तहसील पहुंचकर आपत्ति दर्ज करा दी। इसे लेकर महिला और उसके परिजन आए दिन उसके पिता पर जोर जबरदस्ती कर दबाव बना रहे थे। धमकी भी दे रहे थे कि खारिज दाखिल से आपत्ति नहीं हटवाओगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। शनिवार को लगभग चार बजे उसके पिता को बुलाकर ले गए और शराब पिला कर धमकाने लगे कि आपत्ति पर हस्ताक्षर कर दो नहीं तो जान से मार देंगे। उसके बाद वह घर आए और सारी बात हम सभी से बताई। रात में जब खाना खाकर घर के बरामदे में सो गए तो रात में ही महिला उसका पति और पुत्र तीनों मिलाकर उठा ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्य खोजबीन करने लगे तो गांव के लोगों ने बताया कि गड्ढे में एक शव दिख रहा है। वहां जाने पर शव पिता का निकला। शव मिलने की सूचना पत्नी और परिजन रो-रो बेहाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed