फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder in soil taking

Deoria News: क्रिकेट ग्राउंड का पिच बनाने के लिए मिट्टी उठाने के विवाद में युवक की मौत

Sat, 03 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
murder in soil taking
बरडीहा दल गांव में मिट्टी उठाने के विवाद में गयी युवक अकबर की जानफाइल फोटो
बरडीहा दल गांव में मठ की जमीन पर क्रिकेट पिच तैयार कर रहे थे लड़के
विज्ञापन

फोटो समाचार
धक्का देने पर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्रिकेट ग्राउंड की पिच बनाने के लिए मिट्टी उठा रहे लड़कों को मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक के मिट्टी उठाने से मना करने पर हुए विवाद में उसकी जान चली गई। घटना सुरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा दल गांव में बृहस्पतिवार की शाम को हुई। मामले में पुलिस गांव के युवकों से पूछताछ कर रही है।
बरडीहा दल गांव में क्रिकेट खेलने के लिए गांव में मठ की जमीन पर कुछ लड़के क्रिकेट की पिच बना रहे थे। इसके लिए वह गांव के अकबर उर्फ डब्लू अंसारी (34) दरवाजे पर रखी मिट्टी उठा कर ले आ रहे थे। लड़कों को अकबर ने मिट्टी ले जाने से मना किया। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद पिच बना रहे लड़के उससे धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान एक युवक ने अकबर के सीने पर जोर से धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर पड़ा। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से अकबर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रात में आठ बजे उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में गई है। गांव के लोगों से घटना के कारण के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइड स्टोरी
जान देकर चुकानी पड़ी दो खांची मिट्टी की कीमत
फोटो समाचार
मामूली विवाद को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत से सदमे में है ग्रामीण
सब्जी बेचकर गृहस्थी चलाता था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बरडीहा दल गांव के अकबर उर्फ डब्लू अंसारी को दो खांची मिट्टी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामूली विवाद में युवक की मौत को लेकर गांव के लोग सदमे में हैं। हर कोई मिट्टी उठाने को लेकर हुई धक्का-मुक्की में गिरने से युवक की मौत को लेकर नियति को कोस रहा है। वहीं, युवक की मौत से परिवार के लोग बदहवास हैं। अकबर गृहस्थी चलाने के लिए ठेले पर सब्जी बेचता था।
अकबर का परिवार टिनशेड में रह कर जीवन यापन करता है। घर के सामने पड़े गड्ढों को पाटने के लिए दो माह पहले उसने मिट्टी खरीद रखी थी। गांव के मठ की खाली पड़ी जमीन पर क्रिकेट का पिच बनाकर लड़के खेलते हैं। बृहस्पतिवार को पिच को ठीक करने के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ी तो लड़के खांची लेकर अकबर के दरवाजे पर पहुंच गए। दो खांची मिट्टी लाकर वह पिच बना रहे थे कि अकबर पहुंच गया। मिट्टी ले जा रहे लड़कों से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। गांव के कुछ लोग बीच-बचाव भी करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने जोर से उसके सीने पर धक्का दे दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकबर गिरा तब जमीन पर पड़े एक ईंट के टुकड़े से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वह मौत का कारण बन गई। बृहस्पतिवार की रात उसके मरने की खबर पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार-मच गई। पत्नी गुलजहान बेजार होकर रोने लगी। घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हो गए। घटना के आरोपी लड़के गांव से फरार बताए जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव लाया गया तो उसके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ दरवाजे पर जुट गई।

शव से लिपट कर चार बेटे अरमान, जुआ, मेरुन और नहेरा को रोते देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। थोड़ी मिट्टी के लिए युवक की मौत पर ग्रामीणों गम और गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed