फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Murder case against nine including father and brother in the murder of Achhe Lal

Deoria News: अच्छेलाल की हत्या में पिता, भाई समेत नौ पर हत्या का केस

Wed, 24 Jul 2024 04:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Murder case against nine including father and brother in the murder of Achhe Lal
-पुलिस और परिजनों की सहमति से बरहज में ही हुआ दाह संस्कार
विज्ञापन


-देर रात तक गांव शव ले जाने पर अड़ी रही मृतका की पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। टड़वा गांव में ससुराल आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता, भाई समेत नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। मंगलवार की सुबह मृतक का पुलिस और परिजनों की सहमति के बाद देवरिया जिले के बरहज में ही दाह संस्कार हुआ। परिवार वाले रात में पुलिस के सामने गोरखपुर जिले के गांव में शव ले जाने पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने गांव वालों के प्रयास से अंतिम समय में उन्हें शव नहीं ले जाने पर मना लिया।

रविवार की रात टड़वा गांव में गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के छोटी देवरी निवासी अच्छे लाल पासवान की गला काट कर हत्या कर दी गई। वह ससुराल में शादी में शामिल होने आया था। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा। सोमवार की देर रात शव पहुंचा तो ससुराल में परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए गांव शव ले जाने से मना कर रही थी, तो परिवार वाले शव को पैत्रिक निवास ले जाने पर अड़े थे। पुलिस घर वालों के तेवर देख बैकफुट पर आ गई, लेकिन मंगलवार की सुबह टड़वा से शव ले जाते समय परिवार वाले आखिरकार मान गए और बरहज में ही दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

मृतका की पत्नी केवली देवी ने खेत और घर के बंटवारे को लेकर ससुर, देवर और पट्टीदारों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पिता रमेश पासवान, देवर नंदलाल, पारसनाथ,, लालमती समेत नौ लोगों पर साजिश के तहत बुलाकर हत्या करने का अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed