फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder by cutting throat, dead body found near poltry farm

गला रेतकर मजदूर की हत्या, मुर्गी फार्म के पास मिला शव

Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder by cutting throat, dead body found near poltry farm
गला रेतकर मजदूर की हत्या, मुर्गी फार्म के पास मिला शव
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा गांव में मंगलवार सुबह अधेड़ का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के करंज गांव के श्रीकांत प्रसाद (51) मजदूरी का काम करते थे। सोमवार की शाम धान की रोपाई करके वह साइकिल से स्थानीय रामपुर गौनरिया चौराहा पर बाजार करने गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजन ढूंढते रहे। मंगलवार की सुबह महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के मुर्गी फार्म के पास गांव के लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौत से पत्नी पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो शादीशुदा बेटियां हैं। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या उसी जगह पर की गई है। शव के पास से मृतक का आधार कार्ड और झोला मिला। वह दो जुलाई को विदेश जाने वाले थे। घर की माली हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने मामले में एक युवक हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश हो जाए। -श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed