फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder by beaten, 14 booked

जमीन विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या, 14 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
murder by beaten, 14 booked
जमीन विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या, 14 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मदारी पट्टी गांव में शुक्रवार की रात जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध को मारपीट कर अधमरा कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के मदारी पट्टी गांव निवासी कालिका सिंह (65) वर्ष का पट्टीदारों से खलिहान व बंजर की जमीन पर कब्जे का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात में करीब आठ बजे कालिका सिंह शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। इस दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे, चाकू और रॉड से प्रहार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर कालिका सिंह का पौत्र रामकिशन सिंह (14) जब मौके पर पहुंचा तो उसकी पिटाई कर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने दोनों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कालिका सिंह की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल रामकिशन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर वापस लौट आए मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में हरिश्चंद्र की तहरीर पर रमेश, डेबा, रामबचन, रवि सिंह उर्फ जय बहादुर, मोनू उर्फ उदयराज, गूंजा, मनीषा, अर्चना देवी, विमला देवी, चिंता देवी, सुमित्रा देवी, निधि, करिश्मा, राजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed