{"_id":"6605c6ce2a874dcc4304f376","slug":"murder-accuse-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-122248-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या का आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या का आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
Fri, 29 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को तमंचा और कारतूस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का रहने वाला साबिर अंसारी उर्फ गुडडू अंसारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज था। वह पिछले कुछ महीने से फरार चल रहा था। बुधवार की देर रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी साबिर उर्फ गुडडू को कंचनपुर गांव के कुछ दूर बाहर से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और एक अदद कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए हत्यारोपी को पुलिस थाने लाई और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक हत्या के आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।