{"_id":"5da213708ebc3e01346cd96d","slug":"munim-murder-deoria-news-gkp325226444","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: मुनीम हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: मुनीम हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप...
राघवनगर से किराना दुकानदार समेत दो को पुलिस ने उठाया
मुनीम सुभाष मद्धेशिया हत्याकांड में संलिप्तता का शक, मिले अहम सुराग
आटे की बोरी में छिपाकर रखा गया दुकानदार का मोबाइल भी कब्जे में लिया
मालगोदाम से कसया ढाले तक की कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के राघवनगर मोहल्ले में डीएम आवास के पीछे अलसुबह दबिश देकर पुलिस ने किराना दुकानदार को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक व्यक्ति को भी उठाया है। दोनों का संबंध मुनीम सुभाष मद्धेशिया हत्याकांड से बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने दुकानदार का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है, जिसे उसने आटे की बोरी में छिपाकर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाड़े के शूटरों ने ही मुनीम की हत्या की थी। मालगोदाम से कसया ढाले तक लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस लोकेशन के आधार पर कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस शूटरों की तलाश में है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
स्टेशन रोड पर आठ अक्तूबर की भोर में तरकुलवा के महुअवा बजराटार निवासी मुनीम सुभाष मद्धेशिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त सुभाष बिहार से गल्ला बिक्री का बकाया पैसा वसूल कर लौट रहे थे। बदमाश उनके पास से मौजूद रुपये भी लूट ले गए। हत्या के पर्दाफाश में जुटी स्वॉट टीम ने शनिवार की सुबह डीएम आवास के पीछे राघवनगर मोहल्ले से एक किराना व्यापारी को हिरासत में लिया। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व ही उसने रामगुलाम टोला से यहां दुकान शिफ्ट की। पुलिस को उसका मोबाइल नहीं मिला तो कड़ाई की। इसके बाद बताया कि दुकान में आटा की बोरी में छिपा कर रखे हैं। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि उसकी ससुराल शहर में ही है। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ से पता चला कि हत्या भाड़े के शूटरों ने की है। उनकी संख्या दो है। हिरासत में लिए गए लोगों ने दोनों के नाम भी बताए हैं। इसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि पुलिस मुनीम हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। भाड़े के शूटरों ने सुभाष मद्धेशिया की हत्या लूट के इरादे से कराई है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने माना लूट हुई, फिर भी नहीं जोड़ी लूट की धारा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तरकुलवा के गल्ला व्यवसायी के मुनीम सुभाष मद्धेशिया की हत्या बदमाशों ने लूट के लिए की है। पुलिस की अब तक की छानबीन में यह स्पष्ट हो चुका है। बावजूद पुलिस ने अब तक पूर्व में दर्ज केस की धाराएं नहीं बदली हैं। हत्या का केस ही दर्ज कर जांच में जुटी है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
तरकुलवा में गल्ला का बड़ा व्यवसायिक केंद्र है। यहां के कई व्यापारी अपना गल्ला बिहार भेजते हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी टैक्स बचाने के लिए उनका ज्यादातर लेन-देन नकद ही होता है। वर्षों से वह इसी तरह से किसी न किसी को भेजकर रुपये मंगाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि अवधेश मद्धेशिया का दो ट्रक और शिवशंकर यादव का एक ट्रक गेहूं बिहार के मुजफ्फरपुर के व्यापारियों के पास भेजा गया था। यही रकम लेने के लिए रविवार की रात मुनीम सुभाष मद्धेशिया मुजफ्फरपुर गए थे। सोमवार दिन भर उन्होंने व्यापारियों के वहां से रकम एकत्र किया और बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस से देवरिया आए। घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। अवधेश मद्धेशिया ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस को इस बात का अंदेशा शुरू से ही था कि बदमाशों ने लूट के लिए ही मुनीम की हत्या की है। अब दो लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला परत-दर-परत खुलने लगा है। फिलहाल, 11.70 लाख रुपये अधिक की लूट की बात सामने आ रही है। शूटरों के गिरफ्तार होने पर ही लूटी गई रकम के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।