{"_id":"6320d83119f8e52fe27f82a5","slug":"municipal-limit-extension-notification-issued-deoria-news-gkp450412030","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगरपालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी, 23 गांव हो गए शहर का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगरपालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी, 23 गांव हो गए शहर का हिस्सा
Wed, 14 Sep 2022 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:10 PM IST
सार
पिछले सप्ताह कैबिनेट ने देवरिया नगरपालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी दी थी। इसमें पास के 23 गांवों को नगरपालिका का हिस्सा बना दिया गया है। सीमा विस्तार होने में कुल 19316 गाटा संख्या शामिल किए गए हैं। जबकि इन ग्रामों का क्षेत्रफल 5246.917 हेक्टयर है। इसमें बंजर भूमि, खलिहान, पोखरी, पार्क, आबादी और चक मार्ग, नवोदय विद्यालय, पालीटेक्निक, आईटीआई भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका सीमा विस्तार का नक्शा।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिय नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल होने वाले 23 गांवों की मंगलवार को शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित पत्र जिलाधिकारी को मिल गया है। अब जिला प्रशासन इन गांवों के गाटा संख्या का गजट करेगा। इसको लेकर संबंधित गांवों के लोगों में हर्ष है।
पिछले सप्ताह कैबिनेट ने देवरिया नगरपालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी दी थी। इसमें पास के 23 गांवों को नगरपालिका का हिस्सा बना दिया गया है। सीमा विस्तार होने में कुल 19316 गाटा संख्या शामिल किए गए हैं। जबकि इन ग्रामों का क्षेत्रफल 5246.917 हेक्टयर है। इसमें बंजर भूमि, खलिहान, पोखरी, पार्क, आबादी और चक मार्ग, नवोदय विद्यालय, पालीटेक्निक, आईटीआई भी शामिल हैं।
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने अधिसूचना में बताया है कि 16 दिसंबर 2020 आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। जिसका निराकरण भी कर दिया गया है। अधिसूचना निर्गत होने से अब ये गांव नगरपालिका क्षेत्र में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए है।
विज्ञापन
सीमा विस्तार में ये गाटा संख्या हुए शामिल
तिलई बेलवा गाटा 398, परसिया उर्फ खरजरवा 174, डंभर उर्फ जटमलपुर 185, पगरा उर्फ परसियां 360, बरवा गोरस्थान 183, बड़हरा 571, चिंतामन चक 150, पिपरपाती 174, गोबराई खास 455, मेहड़ा नगर बाहर 1421, धनौती खुर्द 179, मुड़ाडीह 653, सकरापार 1323, देवरिया खास, बभनी 256 , रामपुर खुर्द 248, भीमपुर 649, पिड़रा 281, रघवापुर 649, कतरारी 688, दानोपुर 474, सोंदा 485, कठिनइया 360 , रामनाथ, कतरारी बाहर, देवरिया खास अंदर, भरौली बाजार, बांस देवरिया, चकियानगर, गरूलपार, पिड़र नगर अंदर के गाटा को शामिल किया गया है।
अधिसूचना निर्गत करने के लिए शासन से पत्र आ गया है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए गाटा संख्या शामिल होने से नगरपालिका का क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। -गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन