फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   municipal board meeting in Deoria

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा न्यू कालोनी का छोटा पार्क

Sat, 21 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
municipal board meeting in Deoria
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : DEORIA
डॉ. मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा पार्क
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 10 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से होगा टाउनहाल का प्रेक्षागृह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित छोटा पार्क अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा। टाउनहाल प्रेक्षागृह का नाम भी अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह कर दिया गया है। शुक्रवार को पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पार्क व प्रेक्षागृह का नामकरण किया गया। इसमें कुल 12 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें नगर विकास से जुड़े 10 प्रस्तावों को सदन ने मंजूरी प्रदान की।
शनिवार को बोर्ड बैठक निर्धारित समय से 35 मिनट की देरी से 11.35 बजे प्रारंभ हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद सदस्यों ने काजी हाउस की जमीन का मुद्दा उठाया। चकियवां सभासद दिनेश शुक्ला ने कहा कि तहसील के पास शराब गोदाम के पास बने काजी हाउस को निष्प्रयोज्य क्यों छोड़ा गया है। इस पर किसी के नाम पट्टा होने की बात सामने आ रही है। चेयरमैन अलका सिंह ने काजी हाउस की जमीन पट्टा किए जाने की बात को अफवाह बताया। रामगुलाम टोला पूर्वी के सभासद अजय सिंह ने कहा कि जिन वार्डों में नगर पालिका की निष्प्रयोज्य भूमि या भवन हैं उन्हें चिह्नित कर उपयोग में लाया जाए। नगर पालिका के विभिन्न अनुभागों में निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी कराने के प्रस्ताव पर सदस्यों ने कमेटी बनाने की सलाह दी। सभासद अमित मिश्र ने जलकल अभियंता पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की तो चेयरमैन व अन्य सभासदों ने जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी। बैठक में ईओ सत्यप्रकाश सिंह, एई काली प्रसाद, प्रभारी टीएस दीपक तिवारी, जलकल अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह, सभासद आशुतोष तिवारी, विनय सिंह, गोविंद चौरसिया, श्यामसुंदर कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर सदन ने लगाई मुहर
रोडवेज परिसर में बने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर 3.90 हजार रुपये की लागत से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थान चिन्हित कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। श्मशान के दक्षिण नगर पालिका के जमीन की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। नए निर्माण कार्यों व गड्ढामुक्त सड़कों के लिए तैयार आगणन व अनुमानित व्ययभार को स्वीकृति प्रदान की गई। निर्माण कार्य के लिए शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिली। विभिन्न अनुभागों में निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी होगी। टाउनहाल स्थित प्रेक्षागृह, अटल बिहारी बाजपेयी व न्यू कालोनी छोटा पार्क का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम किया गया। जीआईएस व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनीं। एसबीएम के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, बॉयो मेडिकल मैनेजमेंट रूल्स, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के उपविधि को सरकारी गजट कराकर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed