फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mumbai se pahuchegi 2 train

मुंबई से दो ट्रेनें मजदूरों को लेकर पहुंचेंगी गोरखपुर

Sat, 02 May 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
mumbai se pahuchegi 2 train
मुंबई से दो ट्रेनें मजदूरों को लेकर पहुंचेंगी गोरखपुर, बस से प्रशासन लाएगा देवरिया
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिले में आ चुके हैं तकरीबन 70 हजार बाहरी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देश में कोरोना संक्रमण के आमद के बाद देवरिया के लिए बृहस्पतिवार की रात पहली बुरी खबर आई। जहां जीती हुई बाजी पलट गई। अचानक हालात बदले तो ग्रीन जोन से ऑरेज जोन में देवरिया आ गया। 24 घंटे बाद कोरोना का दूसरा मरीज मिलने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मुंबई से सैकड़ों मजदूरों को लेकर दो ट्रेनें गोरखपुर तक रविवार को आएंगी। वहां से प्रशासन रोडवेज बसों से उन्हें देवरिया लाएगा। रास्ते में खरोह चौराहे पर रोककर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जिस तरीके से बाहरी जिलों से लोग आ रहे हैं, उससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को डीएम अमित किशोर खरोह चौराहा पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
जिले में 24 घंटे के अंतराल में दो मरीजों के पॉजिटिव मिलने के बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उनकी लापरवाही दूसरों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

मुंबई से एंबुलेंस से आए चार लोगों में एक की मौत, दो लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों को भय सताने लगा है। लोग कहने लगे हैं कि लॉकडाउन का पालन नहीं हुआ तो खतरा ज्यादा दूर नहीं हैं। जिले में तकरीबन 50 हजार से अधिक लोग विदेश एवं गैर प्रांतों से आ चुके हैं। जिले की स्थिति खराब होने लगी है। जिले में हजारों की संख्या में लोग मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, दिल्ली, बिहार से आ रहे हैं। कुछ पैदल तो कुछ ट्रक, बस से आए हैं। 50 हजार से अधिक लोग 40 दिनों के अंतराल में आए हैं। इसमें विदेश से 1600 एवं अन्य प्रांतों से 34345 लोगों की स्क्रीनिंग तो हो चुकी है। लेकिन हजारों ऐसे लोग हैं जिनके बारे में प्रशासन को कुछ भी नहीं पता। ऐसे लोग चोरी से शहरी इलाकों एवं गांवों में छिपे हुए हैं। इन्हें डर है कि इनके बारे में जानकारी होने पर प्रशासन 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर देगा। स्थिति यह है कि पुलिस कहीं भी गाड़ियों की चेकिंग नहीं कर रही है। कौन- कहां से आ रहा है, इससे पुलिस का कुछ भी लेना-देना नहीं है। रविवार को मुंबई से सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को लेकर 2 ट्रेनें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह स्थानों पर बनाएं गए चेकिंग प्वाइंट
देवरिया। जिले की सीमाएं सील कर आजमगढ़ के रास्ते में कपरवार, गोरखपुर के रास्ते में गौरीबाजार खरोह, कुशीनगर के रास्ते में गढ़रामपुर, बिहार के रास्ते में मेहरौना और करौदी को चेकिंग प्वांइट बनाकर आने वालों के नाम- पते नोट करने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। मुंबई से ट्रेन से चलकर गोरखपुर तक आने वाले मजदूरों को बस से खरोह चौराहे पर लाया जाएगा, जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए 12 काउंटर बनाए गए हैं।

मुंबई से दो ट्रेनें गोरखपुर मजदूरों को लेकर आ रही हैं। गोरखपुर से बसों से मजदूरों को लाया जाएगा। खरोह चौराहे पर सभी की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बाहरी जिलों से कोई नहीं आ पाए, इसके लिए छह चेकिंग प्वाइंट बनाएं गए हैं। देवरिया ऑरेंज जोन में अब आ गया है। राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ग्रामीण अंचल में लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएगी।
अमित किशोर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed