फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MPs are not interested in development 1

सांसद नहीं ले रहे विकास में रुचि

Mon, 26 Sep 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
MPs are not interested in development 1
विकास - फोटो : अमर उजाला
पवन कुमार मिश्र
विज्ञापन


देवरिया। यूपी समेत 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेेशों में सांसद निधि से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों के विकास में कोताही बरती जा रही है। केंद्र सरकार की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट में खुलासा के बाद प्रदेश सरकार से सांसद निधि के  निर्धारण, क्रियान्वयन, कार्यों का विवरण मांगा गया है।

शासन देवरिया समेत सभी जिलों से चार माह से ब्योरा मांग रहा है लेकिन अधिकारियों की सेहत पर फर्क नहीं पड़ रहा है। नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगा है।  
विज्ञापन


प्रमुख सचिव मुकुल सिंघल ने 22 सितंबर को डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि शासन की ओर से बार-बार याद दिलाने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराना खेदजनक है। भारत सरकार के निदेशक एमपी लैड्स ने प्रदेश के नियोजन विभाग को अवगत कराया था कि 16वीं लोकसभा की लोक लेखा समिति की 31वीं रिपोर्ट, जो 15वीं लोकसभा की लोक लेखा समिति की 55वीं रिपोर्ट में दिए गए परीक्षण, संस्तुतियों पर सरकार की ओर से लिए गए एक्शन टेकन पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जातियों के निवास क्षेत्रों के विकास के लिए सांसद निधि से 22.5 फीसदी धन खर्च करने का प्राविधान होने के बावजूद महज 14 फीसदी ही धन स्वीकृत हुए हैं। समिति ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति निवास क्षेत्रों के लिए सांसद निधि के निर्धारण, क्रियान्वयन, एवं पूर्ण किए गए कार्यों का समग्र ब्योरा मांगा है।


प्रमुख सचिव के पहले नियोजन विभाग के विशेष सचिव नवीन चंद्र त्रिपाठी ने भी दो जून और 12 जुलाई को पत्र लिखा था। परियोजना निदेशक रविशंकर राय ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed