{"_id":"69d7fd2923334284d403c7cb","slug":"motorcyclist-collides-with-headmistress-riding-a-scooter-deoria-news-c-208-1-deo1023-178968-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका को बाइक सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका को बाइक सवार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुई एक प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के वार्ड नंबर छह आंबेडकर नगर भीखमपुर रोड, थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी नेहा गिरी, पुत्री गौरी शंकर गिरी, बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पगरा में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। नेहा 30 मार्च को स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर से देवरिया नहर मार्ग स्थित मठिया चौराहे के पास सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।