{"_id":"65ea0823a1f676b9930bc68a","slug":"mother-son-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120894-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Fri, 08 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। पांच दिन पहले किसी मामले को लेकर गांव के दबंगों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। इस मामले में महिला ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सुनवाई नहीं हुई। इधर, दबंगों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित मां-बेटे ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई तो मुकदमा दर्ज हो गया।
लार थाना क्षेत्र के नेमा निवासी लालमती देवी पत्नी सत्यवान व उसके बेटे पुरुषोत्तम को गांव के महाशय व दिव्यांश ने किसी बात को लेकर तीन मार्च को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी जब दोनों को हुई तो दोनों मां-बेटे को जान से मारने की धमकी की। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद