फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother power has been respected in Indian tradition: DM

भारतीय परंपरा में मातृ शक्ति का रहा है सम्मान : डीएम

Thu, 25 Jan 2024 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mother power has been respected in Indian tradition: DM
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के बीच हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डीएम ने पुरस्कृत कर किया सम्मानित

- मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का सामर्थ्य हर बेटी में है, बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे है

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय परंपरा में मातृ शक्ति का हमेशा से सम्मान रहा है। मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का सामर्थ्य हर बेटी में हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए, ताकि सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बेटियों को सबल बनाने पर जोर देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बालिकाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा सोनाली बारी को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा शैली प्रजापति को द्वितीय और प्रिंसी जायसवाल को तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा रिया सिंह को प्रथम स्थान, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कालेज की छात्रा रुखसाना खातून को द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा काजल विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर काॅलेज की छात्रा शालिनी सिंह ने प्रथम, कस्तूरबा बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा पलक मणि को द्वितीय और महाराजा बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा प्रिया चौबे को तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. कार्तिकेय पांडेय, हेमनारायण पांडेय, विश्वनाथ मल्ल सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed