{"_id":"693b11614b01ca74a60a2dc4","slug":"mother-of-two-children-goes-missing-with-her-five-year-old-son-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169891-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच वर्षीय पुत्र के साथ दो बच्चों की मां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच वर्षीय पुत्र के साथ दो बच्चों की मां लापता
Fri, 12 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोनाड़ी। क्षेत्र के एक गांव निवासी और दो बच्चों की मां अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ चार दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई। जिसकी जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। महिला के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी छह वर्ष पूर्व बिहार के रीवां में हुई थी, जिससे दो संतान हैं। पति दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व महिला पांच वर्षीय पुत्र के साथ सुबह घर से गायब हो गई। महिला का काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद