{"_id":"66a6a46c983b0f812304a915","slug":"mother-of-four-children-absconds-with-neighbor-youth-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-131439-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ फरार
विज्ञापन
-दिल्ली में महिला के पति के साथ काम करने की वजह से युवक की बढ़ी थी नजदीकी
-पीड़ित पति ने थाने में की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की चार बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि 19 जुलाई को घर से पैसा लेकर मेरी पत्नी छोटे बेटे के साथ दवा कराने अस्पताल गई थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। खोज बीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका।
उसने बताया कि पड़ोस का युवक जो भतीजा लगता है, मेरे साथ में ही दिल्ली में रहकर काम करता था। दिल्ली में हम पूरे परिवार के साथ रहते थे, हमेशा उसका घर पर आना जाना रहता था और मेरी पत्नी को बहकाता रहता था। इसी वजह से एक माह पहले हम परिवार सहित गांव चले आये तो उसके कुछ दिन बाद युवक भी गांव चला आया। उसी दिन से युवक और मेरी पत्नी व बेटा लापता हैं। उसके परिजनों को सारी जानकारी है, मैं युवक के दरवाजे पर पूछने गया तो हमको गाली-गलौज देकर मारने के लिए दौड़ा लिए।