फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother-in-law filed a fraud case against daughters-in-law

Deoria News: सास ने दो बहुओं पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Mon, 04 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law filed a fraud case against daughters-in-law
दवा कराने के बहाने सलेमपुर लाकर बहुओं ने सास से दान पत्र लिखवा लिया अपने नाम
विज्ञापन


सलेमपुर। धनौती लाला की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दो बहुओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दवा कराने का षड्यंत्र रच कर सलेमपुर लेकर चली आई, जहां वृद्धा पेंशन का हवाला देकर उसकी भूमि का दानपत्र दोनों बहुओं ने अपने नाम करा दिया। कोतवाली पुलिस ने उसकी दोनों बहुओं पर धोखधड़ी का केस दर्ज किया है।
धनौती लाला गांव की बुजुर्ग महिला लालमति देवी ने तहरीर में बताया है कि वह 80 साल की हैं और कैंसर से पीड़ित है, उनकी सोचने समझने की क्षमता कम हो गई है। उसके चार पुत्र बीरबहादुर, नंदलाल, मंटू व राघवेंद्र हैं। बीर बहादुर व राघवेंद्र बाहर रहते हैं। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर रहते हैं। मेरे पुत्र नंदलाल व मंटू की पत्नी विमला व सरिता आपस में षड्यंत्र करके धोखा देकर दवा कराने के बहाने सलेमपुर ले गए।
विज्ञापन

बताया कि मेरी बीमारी का अनुचित लाभ लेकर मुझको धोखे में रखकर वृद्धा पेंशन पर कपट पूर्वक मेरे नाम से आ.सं.200 रकबा 0.433 हेक्टेअर स्थित ग्राम धनौती लाला की भूमि पुत्र नंद लाल व मंटू अपनी पत्नी विमला व सरिता के नाम से अवैध रुप से दानपत्र तीन अगस्त 22 को करवा लिए हैं। पुत्र बीर बहादुर व राघवेंद्र ने तहसील सलेमपुर में जाकर खतौनी की नकल ली और घर पर आकर मुझे बताया तो जानकारी हुई। पुलिस ने विमला देवी व सरिता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed