फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother groups will be formed in schools, MDM will taste first and then serve to children.

Deoria News: विद्यालयों में होगा मां समूह का गठन, एमडीएम पहले चखेंगे फिर बच्चों को परोसेंगे

Sun, 18 Aug 2024 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother groups will be formed in schools, MDM will taste first and then serve to children.
- आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में घटी घटना के बाद सजग हुआ माध्यमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में घटी घटना के बाद मध्याह्न भोजन को लेकर माध्यमिक विद्यालय भी सजग हुआ है। इसके लिए माध्यमिक से संचालित सभी कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यालयों में भोजन तैयार करते समय विशेष साफ-सफाई रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही विद्यालयों में मां समूह का गठन किया जाएगा। इसके अंतर्गत पहले समूह के लोग भोजन चखेंगे, फिर इन्हें बच्चों को परोसा जाएगा। डीआईओएस शिवनारायन सिंह ने रविवार को बताया कि पीएम पोषण योजनांतर्गत संचालित मध्याह्न भोजन के तैयार किए जाने व वितरण को लेकर विशेष सावधानियां बरती जानी है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में छात्रों के घटी घटना के बाद एमडीएम को लेकर स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना है। प्रत्येक विद्यालयों में मां समूह का गठन व तैयार भोजन को चखने तथा विद्यालय बंद होने तक छात्रों को वितरित किए गए भोजन का सैपल रखा जाना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं होने पर अगर कोई घटना घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed