{"_id":"617c3f6475510016147485a5","slug":"mother-daughter-died-by-train-salempur-news-gkp414724411","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से महिला और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से महिला और बेटी की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से महिला और बेटी की मौत
रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के समीप हादसा, गंभीर बच्चे को जिला अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और गोद में मौजूद बच्ची की मौत हो गई। जबकि साथ में चल रहा तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीआरपी ने जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। तीनों रेलवे डाउन ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन के चपेट में आ गए। उनकी पहचान नही हो पाई है। रेलवे पुलिस की मानें तो महिला बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती थी। वह स्टेशन और नगर क्षेत्र में घूम कर लोगों की मदद से जीवकोपार्जन करती थी। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी उनकी शिनाख्त करने में जुटी है।
भटनी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह एक महिला मासूम बच्ची को गोद में लेकर और तीन वर्षीय बच्चे को अंगुली पकड़कर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी गोरखपुर की ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए। इसमें महिला और मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बालक दूर गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच बालक को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जीआरपी ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ मुस्ताक अहमद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला और मासूम की मौत हुई है। महिला स्टेशन और नगर क्षेत्र में भ्रमण कर अपना जीवकोपार्जन करती थी। तीनों की पहचान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
इनसेट में
एक घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
भटनी। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास महिला और मासूम बच्ची के कटने के बाद रेलकर्मियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामला स्थानीय पुलिस का बताया। एक घंटे बाद थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय भी मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मामला जीआरपी का तय हुआ, तब जाकर घायल बालक को पुलिस ने अस्पताल भेजा।