{"_id":"6887c2ec6fcd00b66d03b7e7","slug":"mother-daughter-beat-in-dispute-over-roofing-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159417-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत पर कपड़ा डालने के विवाद में मां-बेटे की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत पर कपड़ा डालने के विवाद में मां-बेटे की पिटाई
Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। भलुआ गांव में छत पर कपड़ा डालने के विवाद में पटीदारों ने सोमवार की सुबह करीब सात बजे सीमा देवी और उनके बेटे शिवम कुमार की पिटाई कर दी। आरोप है कि पटीदार अरगनी पर कपड़े नहीं डालने दे रहे हैं। इसी को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। दोनों घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
भलुआ गांव निवासी सीमा देवी पत्नी देवनाथ यादव का कहना है कि अपने छत पर कपड़ा सुखाने के लिए अरगनी बांध रखी हूं, मगर पटीदारी की महिलाएं कपड़े नहीं डालने देती हैं। इसी बात पर अपशब्द कहने लगीं। पटीदार हमलावर हो उठे और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने बेटा शिवम कुमार यादव आया तो हमलावरों ने उसे भी मारापीटा है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दो पटीदारों में मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद