{"_id":"66996818c84e7dc2b8043006","slug":"more-than-a-dozen-snakes-found-in-the-tub-of-a-house-in-kaparwar-panic-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-130608-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपरवार में एक मकान के टब में मिले एक दर्जन से अधिक सांप, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपरवार में एक मकान के टब में मिले एक दर्जन से अधिक सांप, दहशत
विज्ञापन
-बोरे में भरते समय भाग निकले कुछ सांंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित सुरेश शर्मा पुत्र स्व. जंगी के पक्के मकान में बृहस्पतिवार को एक टब में करीब एक दर्जन सांप मिले। जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीण सभी सांपाें को बोरे में भर रहे थे। इसमें से कुछ सांप भागकर छिप गए, जिससे परिवार में दहशत है।
कपरवार गांव के उत्तर सुरेश शर्मा का पक्का मकान है। लोगों के अनुसार दोपहर बाद घर की एक महिला कमरों में साफ-सफाई कर रही थीं। झाड़ू लगाने के दौरान वह एक खाली टब के पास पहुंचीं, जिसमें से फुफकार की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर वह चौंक गई। करीब जाकर देखा तो टब में ढेर सारे सांप एक-दूसरे से लिपटे थे। सांपों को देख महिला शोर मचाने लगी। मशक्कत के बाद सांपों को बोरे में भरा जा सका।
ग्रामीणों के अनुसार सांप गेंहुअन प्रजाति के थे। आसपास नाग-नागिन के होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर परिवार के लोग डरे-सहमे हैं। हालांकि पकड़े गए सांपों को सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में छोड़ दिया गया।